2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां ने बॉयफ्रेंड से मिलने से रोका तो 17 वर्षीय बेटी ने मार डाला, ठाणे में दिल दहला देने वाली वारदात

Thane Mumbra News: पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह साजिश रची। मौका पाकर अपनी मां की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 29, 2022

Mumbai_police.jpg

मुंबई पुलिस

Mumbra Crime News: मुंबई से सटे ठाणे (Thane News) जिले में मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। मुंब्रा इलाके में 17 वर्षीय लड़की ने कथित रूप से अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपनी बेटी और बॉयफ्रेंड के रिश्ते पर आपत्ति जताती थी। इस मामले की जांच मुंब्रा पुलिस कर रही है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना मुंब्रा इलाके में बुधवार को हुई। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार है। मुंब्रा पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। आरोप है कि लड़के से दोस्ती को लेकर 37 वर्षीय महिला ने अपनी किशोर बेटी को डांटा था, जिससे बेटी नाराज थी। यह भी पढ़े-पुणे में चाकू की नोंक पर 15 वर्षीय लड़की से गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार


चाकू घोंपकर की हत्या

मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशेाक कडलाग ने बताया कि मृतक महिला की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह साजिश रची। मौका पाकर अपनी मां की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। फिर दोनों घर को बाहर से बंद कर घटनास्थल से फरार हो गए।

बाद में महिला की एक रिश्तेदार ने उसे फोन किया पर कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस पीड़ित के घर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो महिला का खून से लथपथ शव पाया। महिला के शरीर पर चाकू घोंपने के कई निशान मिले है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग