
Fraud :
Investment Fraud in Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बढ़िया रिटर्न का वादा कर कम से कम 33 निवेशकों से 9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठाणे शहर पुलिस ने बताया कि आरोपी ने भारी रिटर्न देने का वादा करके विभिन्न योजनाओं (Investment Plan) में निवेश करने का लालच दिया। आरोपी के पोंजी स्कीम में 33 निवेशकों ने 9 करोड़ रुपये का निवेश भी कर दिया और ठगी के शिकार बन गए।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने 40 वर्षीय ठग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कल्याण (Kalyan News) निवासी दर्शन परांजपे (Darshan Paranjape) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे शिरडी (Shirdi) से गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़े-बॉम्बे HC के जज ने भरे कोर्ट में दिया इस्तीफा, कहा- स्वाभिमान के खिलाफ काम नहीं कर सकता
धोखाधड़ी के शिकार एक निवेशक ने अपनी शिकायत में कहा, "वर्ष 2022 और 2023 के बीच आरोपी ने निवेशकों को 80 फीसदी रिटर्न देने का वादा किया था। ठग ने पैसे शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की बात कही थी। हालांकि, पैसे लेने के बाद उसने निवेशकों से दूरी बनानी शुरू की और कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। 30 जुलाई को जब शिकायतकर्ता आरोपी के घर गया, तो उसकी पत्नी ने बताया कि उसका पति लापता है।'' इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवा गया।
15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में तहसीलदार गिरफ्तार
नासिक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को एक तहसीलदार (Nashik News) को कथित तौर पर 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। नासिक एसीबी के इंस्पेक्टर संदीप घुगे (Sandeep Ghuge) ने बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, क्लास-I अधिकारी 52 वर्षीय तहसीलदार ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोप है कि तहसीलदार ने अवैध खनन मामले को सुलझाने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की थी। मामले की छानबीन जारी है।
Published on:
06 Aug 2023 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
