12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: पत्नी और पिता से हुआ विवाद, पीछा किया और फिर… SUV से कुचलने की घटना का सच आया सामने

Ambernath Road Rage : आरोपी ने अपनी टाटा सफारी से पिता की फॉर्च्यूनर को आमने-सामने टक्कर मारी। कई लोग घायल हुए है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 21, 2024

Ambernath Road Rage Video

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित आदर्श विद्यामंदिर स्कूल के शौचालय में नर्सरी में पढ़ने वाली दो बच्चियों से सफाईकर्मी द्वारा कथित यौन उत्पीड़न किये जाने के बाद मंगलवार को हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये। प्रदर्शनकारियों ने बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों को 10 घंटे तक अवरुद्ध कर दिया और स्कूल में भी तोड़फोड़ की। इस बीच बदलापुर से सटे अंबरनाथ शहर में एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी को झकझोर दिया।

यह भी पढ़े-मैं इस्तीफा देकर राजनीति छोड़ दूंगा… फडणवीस के बयान से मची सियासी खलबली

मिली जानकारी के मुताबिक, अंबरनाथ में मंगलवार शाम में पारिवारिक विवाद के चलते एक एसयूवी चालक ने कई लोगों को कुचलने की कोशिश की। इस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि पांच लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो सामने आया है।

अंबरनाथ में कल्याण-बदलापुर राज्य राजमार्ग पर चिखलोली इलाके में मंगलवार शाम पारिवारिक विवाद को लेकर एक शख्स ने अपने एसयूवी वाहन से पिता की लक्जरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो अन्य दोपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। इस मामले में देर रात तक अंबरनाथ थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि करीब 6:30 बजे अंबरनाथ-बदलापुर के बीच व्यस्त हाईवे पर होटल एस-3 पार्क के सामने यह दिल दहलाने वाली घटना हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी टाटा सफारी (Tata Safari) से पिता की फॉर्च्यूनर (Fortuner) को आमने-सामने टक्कर मारी। इस दौरान फॉर्च्यूनर में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे।

बदलापुर निवासी सतीश शर्मा के पिता बिंदेश्वर शर्मा अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से सतीश की पत्नी, पोते और परिवार के अन्य सदस्यों को मुंबई के कोलाबा स्थित अपने घर पर ले जा रहे थे। मुख्य आरोपी सतीश और उनकी पत्नी के बीच वैवाहिक कलह होने का संदेह है।

पिता द्वारा पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को साथ ले आने की वजह से सतीश ने आपा खो दिया और गुस्से में आकर उसने अपने पिता के वाहन का पीछा किया और हाईवे पर उसे टक्कर मार दी। शर्मा परिवार के इस झगड़े में कुछ राहगीर भी घायल हुए है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी एक शख्स को अपनी सफारी के नीचे घसीटता हुआ कुछ दूर तक ले जाता है और इसके बाद फिर अपनी गाड़ी मोड़कर तेजी से वापस आता है और पिता की फॉर्च्यूनर को सामने से टक्कर मारता है। इससे फॉर्च्यूनर के पीछे मौजूद बाइक सवार ओम चव्हाण और हर्ष बेलेकर नीचे गिरने से घायल हो जाते है। घटना में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंबरनाथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।