24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठाणे में दवा कंपनी के रिएक्टर में बड़ा धमाका, व्यक्ति के दोनों पैर कटे, 2 अन्य घायल

Badlapur MIDC fire : बदलापुर एमआईडीसी में सोमवार को एक दवा कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट हो गया और आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 5 Aug 2024, 1:41 PM IST

Thane Fire

Thane MIDC Explosion : मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे में सोमवार तड़के एक दवा कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि रिएक्टर में धमाके के बाद उसमें से एक धातु का टुकड़ा लगभग आधा किमी दूर जाकर एक घर पर गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की दोनों टांगें चली गईं। जबकि उसकी पत्नी और बेटी भी गंभीर तौर पर घायल हुए है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा आज सुबह साढ़े चार बजे के करीब बदलापुर एमआईडीसी के खरवई गांव में स्थित दवा कंपनी में हुआ। अधिकारी ने बताया कि दवा कंपनी के रिएक्टर के रिसीवर टैंक में विस्फोट हुआ। इसके बाद कंपनी में आग लग गई।

यह भी पढ़े-‘सॉरी मम्मी पापा’, UPSC की तैयारी कर रही अंजलि ने इस वजह से की आत्महत्या

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कुलगांव-बदलापुर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कंपनी के रिएक्टर इकाई में लगी आग पर काबू पाया।

400 मीटर दूर जाकर गिरा धातु का टुकड़ा

रिएक्टर में विस्फोट के बाद एक धातु का टुकड़ा 300 से 400 मीटर दूर उड़कर गांव में एक चॉल पर गिरा। जिससे वहां रहने वाले लोग घायल हो गए। घटना के सामने सभी पीड़ित सो रहे थे। अचानक धातु का टुकड़ा उनके घर की छत को भेदते हुए उनके ऊपर जोर से गिरा।

जिससे घर में रहने वाले एक व्यक्ति के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को उसके दोनों पैर काटने पड़े। जबकि उस व्यक्ति कि बेटी के पैर में भी गंभीर चोटें आईं हैं और उसकी पत्नी भी घायल हो गई है। दोनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीँ, व्यक्ति को आगे के इलाज के लिए मुंबई के सरकारी जे.जे. अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।