
लेटर बम ने मुंबई पुलिस में मचाई सनसनी
Bhayandar Crime News: मुंबई से सटे ठाणे जिले के भायंदर में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसका जबरन धर्मांतरण की कोशिश करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक एक आरोपी ने उनकी 13 वर्षीय बेटी को 12 जून को कुछ कपड़े, गहने और एक बुरका दिया और उससे कहा कि वह उसके साथ भागकर धर्मपरिवर्तन कर ले। पुलिस ने कहा कि जब पीड़ित लड़की ने इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे धमकाया।
भायंदर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मुनव्वर मंसूरी (Munawwar Mansuri) और अजीम मंसूरी (Azim Mansuri) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उन्होंने नकली रिवाल्वर दिखाकर बात नहीं मानने पर लड़की को गोली मारने की धमकी दी। दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की से छेड़छाड़ भी की। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में भीषण हादसा: नांदेड में पुलिस उपाधीक्षक की गाड़ी भिड़ी, 1 की मौत, वाशिम में जवान की गई जान
पुलिस उपायुक्त जयंत बाजबाले (Jayant Bajbale) ने कहा कि 14 जून की रात भायंदर थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया। जिसमें 13 साल की एक लड़की के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि दोनों आरोपी व्यक्ति उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे थे। उन्होंने उसे नकली पिस्टल दिखाकर धमकाया था, पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (महिला की गरिमा का हनन करने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल) और 354A समेत पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी शनिवार तक पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है।
Published on:
17 Jun 2023 08:24 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
