
हनी सिंह का पुणे कॉन्सर्ट हुआ कैंसिल
Honey Singh postpones sold-out Pune concert: रैपर यो यो हनी सिंहइन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन पर और रैपर बादशाह पर गाज गिरी और एक विवादित गाना बैन किया गया। इसी बीच हनी सिंह को तगड़ा झटका फिर लगा है। उनके फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर आई है जो कल यानी 4 अप्रैल को यो यो हनी सिंह का लाइव शो होने वाला था वो कैंसिल हो गया है। लेकिन इसकी अगली डेट सामने आ गई है। कलाकार ने खुद सोशल मीडिया पर आकर इस अचानक हुए बदलाव की जानकारी दी और अपने फैंस से माफी मांगी है। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए।
हनी सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन की तरफ से जारी एडवायजरी के बाद यह फैसला लिया गया है। मौसम विभाग ने पुणे और आसपास के इलाकों में 4 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है और हनी सिंह का ये यह एक ओपन-एयर इवेंट था और इसके सारे टिकट पहले ही बिक चुके थे, ऐसे में भारी भीड़ की सुरक्षा को देखते हुए रिस्क लेना मुमकिन नहीं था। अब यह कॉन्सर्ट 18 अप्रैल 2026 को उसी वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।
शो टलने की खबर से फैंस में थोड़ी मायूसी जरूर है, लेकिन हनी सिंह ने एक राहत भरी बात भी साझा की। उन्होंने साफ किया कि जिन लोगों ने 4 अप्रैल के लिए टिकट खरीदे थे, उन्हें रिफंड या दोबारा बुकिंग की चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुराने टिकट ही 18 अप्रैल को होने वाले शो के लिए पूरी तरह मान्य रहेंगे। सिंगर के इस जिम्मेदाराना संदेश की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है, जहां उन्होंने 'मनोरंजन से पहले सुरक्षा' को प्राथमिकता दी।
पुणे का यह इवेंट हनी सिंह के ग्लोबल "My Story" वर्ल्ड टूर का एक बेहद अहम हिस्सा है। लंबे समय बाद बड़े पर्दे और स्टेज पर वापसी कर रहे यो यो को देश-विदेश में जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस साल की शुरुआत से ही उनके हर शो 'हाउसफुल' जा रहे हैं और फैंस का जोश सातवें आसमान पर है। पुणे में भी इस कॉन्सर्ट को लेकर हफ्तों से माहौल बना हुआ था।
हालांकि कॉन्सर्ट टलना किसी भी फैन के लिए अच्छा अनुभव नहीं होता, लेकिन पुणे के लोगों ने इस फैसले का समझदारी से स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि बिजली और साउंड सिस्टम के इतने बड़े तामझाम के बीच बारिश में शो करना खतरनाक हो सकता था। अब फैंस को बस दो हफ्ते का और इंतजार करना होगा। जानकारों का मानना है कि इस देरी ने कॉन्सर्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है, और 18 अप्रैल की रात पुणे के इतिहास की सबसे यादगार रातों में से एक होने वाली है।
Updated on:
03 Apr 2026 01:13 pm
Published on:
03 Apr 2026 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
