7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane Crime: चाय वाले से पत्नी के अफेयर का था शक, पति ने चाकू से किया लहूलुहान; भिवंडी में बुजुर्ग की हत्या

Thane Shreenagar News: आरोपी पिछले कई वर्षों से ठाणे में रह रहा है। अपने पहले पति से अलग होने के बाद पीड़िता और आरोपी की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 13, 2022

killer brother-in-law

killer brother-in-law

Thane Crime News: मुंबई (Mumbai) से सटे ठाणे (Thane) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह (Extra-Marital Relation) के चलते उसकी हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने घटना के कई दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।

श्रीनगर पुलिस (Shreenagar) ने बताया कि 35 वर्षीय आरोपी नेपाल का रहें वाला है। उसे शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर इलाके के चायवाले के साथ है। इसी कथित विवाहेतर संबंधों को लेकर उसने पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। घटना के दिन आरोपी की उसके पत्नी से तीखी बहस हुई। यह भी पढ़े-Thane Crime: अंबरनाथ में युवक की चाकू मारकर हत्या, बोरे में भरकर तालाब में फेंका शव

इसके बाद आरोपी ने रसोई में रखे चाकू से पत्नी पर कई हमले किये, जिससे वह लहूलुहान हो गयी। फिर वह मौके से भाग गया। बाद में श्रीनगर पुलिस स्टेशन में पत्नी को मारने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया और आरोपों को गिरफ्तार किया गया।

श्रीनगर पुलिस स्टेशन (Shreenagar Police) के वरिष्ठ निरीक्षक लक्ष्मण तांबे ने बताया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से ठाणे में रह रहा है। अपने पहले पति से अलग होने के बाद पीड़िता और आरोपी की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पति को शक था कि पीड़िता का इलाके ने एक चाय विक्रेता से चक्कर चल रहा है। उसने कई बार इस कथित निकटता पर आपत्ति जताई थी और कई बार इसको लेकर दोनों में खूब झगडा हुआ।

वहीँ, ठाणे जिले के भिवंडी (Bhiwandi) इलाके से सामने आई एक वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है, जहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति को मोबाइल और घड़ी चुराने के संदेह में मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान इकबाल अंसारी के रूप में हुई है। आरोपी ने पीड़िता को किसी कठोर वस्तु से मारा जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।