1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane News: लॉकअप में बंद युवक ने की बेडशीट से सुसाइड करने की कोशिश, बच गई जान लेकिन गले पड़ी यह नई मुसीबत

Thane Latest News: कैदी की पहचान 29 वर्षीय भरत नरोत्तम शर्मा के तौर पर हुई है। उसे बुधवार रात घर में घुसने सहित अन्य अपराधों में गिरफ्तार किया गया था और पुलिस लॉकअप में बंद किया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 22, 2022

father-sent-to-jail-for-digital-rape-of-his-5-year-old-daughter.jpg

ठाणे जेल में युवक ने की सुसाइड की कोशिश

Maharashtra Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर पुलिस स्टेशन (Badlapur Police Station) के लॉकअप में एक व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि समय रहते पुलिसकर्मी ने कैदी की जान बचा ली।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कैदी की पहचान 29 वर्षीय भरत नरोत्तम शर्मा के तौर पर हुई है। उसे बुधवार रात घर में घुसने सहित अन्य अपराधों में गिरफ्तार किया गया था और पुलिस लॉकअप में बंद किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकअप में उसने कुछ घंटे बाद ही कैदियों को दी गई बेडशीट का उपयोग करके अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। यह भी पढ़े-Mumbai: रेलवे स्टेशन पर मस्ती पड़ी भारी! कांदिवली में लोकल ट्रेन की चपेट में आया युवक, पलभर में गंवाई जान

बदलापुर पुलिस के अधिकारी ने कहा, "उसने सुबह 4:30 बजे बेडशीट का फंदा बनाकर खुद को मारने की कोशिश की। लेकिन उसे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। हमने उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।"

Story Loader