9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: पिता बना हैवान! 10 साल की बेटी का घोंटा गला, डोंबिवली में दिलदहला देने वाली घटना

Dombivli Murder: पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 25, 2023

Thane Dombivli News: मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे के डोंबिवली में एक पिता ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी नाबालिग बेटी का गला घोंट दिया। पुलिस ने बताया कि पिता को मानसिक रूप से कमजोर 10 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को आरोपी मनोज अग्राहरि ने डोंबिवली में अपने घर पर कथित तौर पर बेटी लवली का गला घोंट दिया। वारदात के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति की चार बेटियां हैं। जिनकी उम्र पांच से 14 वर्ष के बीच है। उन में सबसे छोटी बेटी पैतृक गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहती है। यह भी पढ़े-मुंबई की पॉश इमारत में आग, मशहूर डॉक्टर सचिन पाटकर की मौत, शरीर पर जलने के निशान नहीं

बताया जा रहा है कि किराने की दुकान पर काम करने वाला मनोज अग्राहरि शराब पीने का आदी है। वह अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट करता है। आरोपी की पत्नी डोंबिवली एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) में एक कंपनी में काम करती है। जबकि सबसे बड़ी 14 वर्षीय बेटी इलाके के एक कबाड़ी की दुकान में काम करती है।

पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि अग्राहरि रविवार को कबाड़ी की दुकान पर गया और अपनी बेटी को बताया कि लवली मर गई है। तुरंत बड़ी बेटी घर गयी तो उसने अपनी बहन को बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाया। उसने घटना की जानकारी मां को दी।

पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लवली जन्म से ही मानसिक रूप से कमजोर थी और बोलने व सुनने में अक्षम थी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।