12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane: ‘वर्क फ्रॉम होम’ जॉब पाने के चक्कर में युवती को लगी लाखों की चपत, डोंबिवली पुलिस ने दर्ज किया केस

Dombivli Crime News: डोंबिवली (Dombivli) में एक 27 वर्षीय महिला को ऑनलाइन काम (Online Work) दिलाने के नाम पर जालसाजों ने 5 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पीड़िता एक सहायक प्रोफेसर थीं लेकिन पिछले साल दिसंबर में बच्चे के जन्म के बाद नौकरी छोड़नी पड़ी थी।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 10, 2022

Dombivli Cyber ​​Fraud News

डोंबिवली में ऑनलाइन फ्रॉड का मामला आया सामने

Kalyan News: सोशल मीडिया के जरिए अगर आपको भी ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम जॉब (Work From Home Job) का ऑफर मिले तो सावधान हो जाएं। दरअसल मुंबई (Mumbai) से सटे ठाणे (Thane) जिले में ऐसा ही एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवती को अपने लाखों रूपये गंवाने पड़े है।

जानकारी के मुताबिक, डोंबिवली (Dombivli) में एक 27 वर्षीय महिला को ऑनलाइन काम (Online Work) दिलाने के नाम पर जालसाजों ने 5 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पीड़िता माधुरी भोसले एक सहायक प्रोफेसर थीं लेकिन पिछले साल दिसंबर में बेटी के जन्म के बाद उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। वह अब एक गृहिणी के तौर पर रोजमर्रा के काम कर रहीं थीं। यह भी पढ़े-Nashik: मां को जान से मारने की धमकी देकर ड्राइवर ने नाबालिग से किया रेप, ऐसे घिनौनी हरकत आई सामने

हाल के दिनों में उन्होंने घर से काम करने का निर्णय लिया, जिससे वह कुछ पैसे भी कमा सके और अपने बच्चे की देखभाल भी कर सके। इसलिए उन्होंने वर्क फ्रॉम होम जॉब की तलाश शुरू की। उन्होंने सोशल मीडिया पर नौकरी का एक ऐसा ही विज्ञापन देखा।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता को ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम ऑफर की जानकारी मिली तो उसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। तब जालसाज ने महिला से कहा कि वे उसे कुछ काम देंगे और पूरा होने पर उसे अच्छी रकम मिलेगी। लेकिन काम शुरू करने से पहले कुछ पैसे भरने पड़ेंगे। बातचीत में आरोपी ने महिला का विश्वास जीत लिया। फिर रुपये जमा कराने की बात कहकर पांच लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली।