31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane: डोंबिवली में लगी भीषण आग, 7 घंटे बाद पाया गया काबू, देखें तबाही का खौफनाक वीडियो

Dombivli Fire Update: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है.

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 21, 2024

dombivli_fire.jpg

मुंबई के करीब ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में गुरुवार को भयानक आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि डोंबिवली (पूर्व) में टाटा पावर के करीब तड़के करीब 3 बजे बीच स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। लेकिन सुबह तक आग धधकती रही।

मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा पावर गोलवली इलाके में कबाड़ के कई गोदाम है। जहां ठाणे जिले के विभिन्न हिस्सों से लाया गया स्क्रैप का सामान रखा जाता था। और फिर इसे विभिन्न उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को बेंचा जाता था। यह भी पढ़े-Earthquake: 1993 के बाद महाराष्ट्र के मराठवाडा में सबसे बड़ा भूकंप! हिंगोली, नांदेड, परभणी में दहशत

बताया जा रहा है कि करीब करीब परिसर में ऐसे 40 से 50 स्क्रैप गोदाम हैं, जो केवल पतरों को घेरकर बनाये गए है। इसमें ढेर सारी प्लास्टिक की बोतलें, कपड़े आदि चीजे रखी गई है, जिस वजह से आग ने कुछ ही देर में रौद्र रूप ले लिया। देखते ही देखते आग में 30 से 40 स्क्रैप गोदाम जलकर खाक हो गये। आग से इलाके में धुएं का गुबार फ़ैल गया। आग इतनी भयंकर थी कि कल्याण, भिवंडी, उल्हासनगर, अंबरनाथ इलाकों से फायर ब्रिगेड कर्मियों को बुलाना पड़ा।

गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन आग के कारण लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आखिरकार 7 घंटे की मशक्कत के बाद डोंबिवली टाटा पावर गोलवली स्क्रैप यार्ड में लगी आग पर काबू पा लिया गया। फ़िलहाल कूलिंग का काम चल रहा है।

Story Loader