25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Thane: पुलिस स्टेशन के अंदर 1 महीने की बच्ची पर बंदर ने किया हमला, सिर पर लगे 5 टांके

Thane Monkey Attack: बंदर बच्चे की मां के पास आया, तब महिला ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन तभी बंदर ने नवजात को मां से छीनने की कोशिश की। बंदर को पकड़ लिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 26 Sep 2022, 3:32 PM IST

monkey_Death_in_Matheran

माथेरान हिल स्टेशन पर कई बंदरों की मौत

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां रविवार को शील-दाइघर थाना परिसर (Shil-Daighar Police Station) में एक बंदर (Monkey) ने नवजात बच्चे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया. बताया जा रहा है कि बंदर बच्ची को उसकी मां से छीनने का प्रयास कर रहा था, इस दौरान एक महीने की बच्ची के सिर पर चोट लग गई और उसे पांच टांके लगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची की मां घरेलू कलह की शिकायत लेकर सुबह थाने गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वह थाने के बाहर इंतजार कर रही थी, तभी बंदर वहां आ गया।" बंदर बच्चे की मां के पास आया, तब महिला ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन तभी बंदर ने नवजात को मां से छीनने की कोशिश की। यह भी पढ़े-Mumbai News: धारावी में पुरानी रंजिश के चलते 22 साल के युवक की हत्या, 3 लोगों ने घात लगाकर किया वॉर

दुर्भाग्य से बंदर की हथेली से बच्चे के सिर पर चोट लग गई, जिसके परिणामस्वरूप उसे खून बहने लगा। मां ने घायल बच्चे को पास के अस्पताल में पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। पीड़ित मां ने, "मैं डर गई क्योंकि बंदर मेरी ओर आ रहा था, किसी तरह मैंने अपने बच्चे को कसकर पकड़कर बचाया, नहीं तो बंदर उसे कहीं ले जाता। शुक्र है कि मेरा बच्चा मेरे साथ है और उसकी हालत स्थिर है।"

इस दौरान पुलिस ने बंदर को भगाने का प्रयास किया लेकिन बंदर आक्रामक हो गया। पुलिस ने तब वन अधिकारियों को बुलाया और फिर बंदर को पकड़ने में कामयाबी मिली। पुलिस का कहना है कि बंदर पुलिस स्टेशन के पास स्थित रेस्क्यू सेंटर से भागकर आया होगा।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग