21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बच्चे के लिए सो भी सकती हूं’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ की अकल आई ठिकाने तो लोगों ने रखी बड़ी मांग, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Vada Pav Girl Truth Exposed Controversy: दिल्ली का वायरल वड़ा पाव गर्ल ने हाल ही में अपने धर्म को सबसे ऊपर बताते हुए माफी मांगी है। हालांकि इसी के साथ ही लोगों ने अब चंद्रिका दीक्षित को पुराने बयानो के लिए घेरना शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Vada Pav Girl Truth Exposed Controversy

Vada Pav Girl Truth Exposed Controversy (सोर्स- एक्स)

Vada Pav Girl Truth Exposed Controversy: दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए अब मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो ना बनाने का वादा किया है। चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगी। हालांकि लोगों ने उन्हें पुराने बयानों और विवादों के लिए भी माफी मांगने के लिए कहा। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

'वड़ा पाव गर्ल' ने मांगी माफी (Vada Pav Girl Truth Exposed Controversy)

वीडियो शेयर करते हुए 'वड़ा पाव गर्ल' ने अब माफी मांगते हुए कहा है कि आज के बाद वो किसी भी मुस्लिम लड़के के साथ नजर नहीं आएगी। वड़ा पाव गर्ल की मानें तो वो एक मुस्लिम लड़के के साथ नजर आ रही थी। वो वीडियोज बना रही थीं लेकिन अब उन्होंने फैसला किया है कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगी। वड़ा पाव गर्ल ने माथे पर तिलक लगाते हुए अब इस बात को स्वीकार किया है कि उनके लिए धर्म सबसे आगे है। वो सभी धर्मों का सम्मान जरूर करती हैं लेकिन वो सनातनी ही हैं और हमेशा वो ही रहेंगी।

पुराने बयानों के चलते लोगों ने साधा निशाना (Vada Pav Girl Truth Exposed Controversy)

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई लोगों का कहना है कि चंद्रिका को अब अपनी गलती का एहसास हो ही गया है तो वो क्यों ना अब सैफी के साथ शेयर की गई अपनी सभी तस्वीरों को अब हटा दें। वड़ा पाव गर्ल के माफी वाले वीडियो पर कुछ यूजर्स ने उन्हें पुराने बयानों की भी याद दिलाई और साथ ही उनके लिए भी माफी मांगने की बात कही।

वड़ा पाव गर्ल पर लोगों ने साधा निशाना

एक यूजर ने वड़ा पाव गर्ल के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'तुमने खुद बोला है कि बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती हूं। मैं सो भी सकती हूं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'अगर अब गलती का एहसास हो ही गया है तो सभी वीडियोज डिलीट कर दो तभी समझेंगे कि आपको गलती का एहसास हो गया है।'

इसके अलावा बहुत सारे लोगों ने तो वड़ा पाव गर्ल की इसे एक और नौटंकी बता दिया। बहुत सारे लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि एक और ड्रामा शुरू हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग