15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane: छतरी पकड़ने के चक्कर में भायंदर क्रीक में गिरी महिला, मदद के लिए चीखी तो लोगों ने समझा भूत, जानें हैरान करने वाला मामला

Thane News: ठाणे के भायंदर और नायगांव रेलवे स्टेशनों के बीच एक महिला रेलवे पुल से खाडी में गिर गयी। हालांकि उसे मछुआरों की मदद से बचा लिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 11, 2022

Thane Women fall from Bhayander railway creek fishermen saved

भाईंदर में रेलवे पुल से गिरी महिला

Bhayander Nalasopara News: मुंबई से सटे ठाणे जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को नालासोपारा (Nalasopara) की रहने वाली 30 वर्षीय महिला भायंदर रेलवे क्रीक (Bhayander Railway Creek) से गिर गयी। हालांकि स्थानीय मछुआरों की मदद से महिला की जान बचाई गई। लेकिन महिला की जान का बचना एक बड़ा रहस्य बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, मछुआरे इस घटना को चमत्कार मान रहे है. बताया कि रविवार रात भायंदर क्रीक (नाले) के पानी में गिरी एक महिला सात घंटे से अधिक समय तक पानी में रही और फिर भी जीवित बच गई। रंजना विश्वकर्मा नाम की महिला मदद की आस में क्रीक (Bhayander Creek) में एक नाव से चिपकी हुई थी। यह भी पढ़े-Thane News: भाईंदर में रेलवे पुल से खाडी में कूदी नाबालिग लड़की, मछुआरों ने बचाई जान, जानें पूरा मामला

महिला अपने एक दोस्त के साथ पुल पर गयी थी। पुलिस शिकायत में महिला के दोस्त ने कहा कि विश्वकर्मा ने उसे अपने साथ क्रीक ब्रिज पर जाने के लिए कहा, जहां से उसके भाई ने कूदकर कुछ महीने पहले जान दे दी थी।

शाम करीब सात बजे जब वे पुल पर खड़े थे तभी बारिश होने लगी। हवा के कारण महिला का छाता उड़ गया और उसे पकड़ने की कोशिश करते हुए वह फिसल कर नाले (क्रीक) में जा गिरी। फिर दोस्त ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर एक सर्च टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन बहुत अंधेरा होने और क्रीक में ज्यादा गन्दगी के कारण सर्च ऑपरेशन को बंद करना पड़ा।

बाद में घाट पर लगी एक नाव पर मौजूद मजदूरों ने एक महिला को मदद के लिए चीखते सुना। शुरू में उन्हें लगा कि यह एक भूत है, क्योंकि कम ज्वार के दौरान कोई भी उनकी नाव तक नहीं पहुंच सकता क्योंकि तब क्रीक गंदगी से भरा होता है।

लेकिन बाद में एक महिला को नाव से चिपका देख सभी दंग रह गए। उन्होंने उसे सुरक्षित खींच लिया। मजदूरों ने उसे कपड़े दिए और खाने के लिए दिया। सुबह 5 बजे के आसपास था जब हाईटाइड आया तो नाव घाट के लिए रवाना हुई। महिला (विश्वकर्मा) ने बताया कि वह तैर नहीं सकती। उसने कहा कि उसे याद है कि वह पुल से लगभग 9 मीटर नीचे पानी में गिरी थी, लेकिन उसे यह याद नहीं है कि वह घाट पर कैसे पहुंची। पीड़िता को उसके परिवार को सौंप दिया गया है।