
BJP Leader Rida Rashid Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व एनसीपी विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराने वाली रिदा राशिद के खिलाफ अब पिटा और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ठाणे की मुंब्रा पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पिछले महीने मुंब्रा के एक फ्लाईओवर (शिलफाटा) के उद्घाटन के दौरान रिदा राशिद ने एनसीपी नेता आव्हाड पर उनसे छेड़खानी करने का आरोप लगाया था।
इस घटना के बाद मुंब्रा में माहौल गरमा गया था। हालांकि तब रिदा के खिलाफ भी एक मामला दर्ज हुआ था। हालांकि, उस वक्त रिदा के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। तब शिकायतकर्ता ने राशिद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुंब्रा पुलिस स्टेशन के बाहर अनशन भी किया था। यह भी पढ़े-Jitendra Awhad: 'मैं विधायक पद से इस्तीफा दे रहा हूं', छेड़खानी का केस दर्ज होने के बाद जितेंद्र आव्हाड का ऐलान
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता रिदा राशिद मुंब्रा में एक सामाजिक संगठन चलाती हैं। इस बार उन पर जरूरतमंद महिलाओं को गलत काम करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। एक महिला ने रिदा राशिद के खिलाफ देह व्यापार करवाने का केस दर्ज करवाया है।
40 वर्षीय रिदा मुंब्रा इलाके में काम करती है। बताया जा रहा है कि इसलिए कुछ महिलाएं काम की तलाश में उनके पास गईं थी। एक महिला ने आरोप लगाया है कि रिदा ने उसे जिस्म फ़रोशी के लिए एक होटल में भेजा था। शिकायतकर्ता एक तलाकशुदा महिला है जिसके दो बच्चे हैं।
कथित तौर पर रोजी-रोटी के लिए पीड़ित महिला ने रिदा से मुलाकात की और नौकरी दिलाने की बात कही। जिसके बाद रिदा राशिद ने उसे एक होटल में जाने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि जहां महिलाओं के साथ गंदा काम किया जा रहा था। महिला ने कहा कि हमें होटल का नाम नहीं बताया गया, सिर्फ हमे एक गाड़ी से वहां ले जाया गया।
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके दो छोटे बच्चे है, जिस वजह से उसे रोजी-रोटी कमाने के लिए मज़बूरी में यह काम करना पड़ा। शिकायतकर्ता महिला द्वारा की गई शिकायत के बाद मुंब्रा पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया और रिदा राशिद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल आगे की जांच मुंब्रा पुलिस कर रही है।
Published on:
24 Dec 2022 05:08 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
