
मीरा भायंदर.
मीरा भायंदर.
मेवाड़ रावणा राजपूत क्षत्रिय समाज का तीसरा सम्मेलन घोड़बंदर के रिसोर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आराध्य देव को पुष्पहार अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों के सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित हुए।
सम्मेलन समारोह की अध्यक्षता सोहन सिंह सिसोदिया आशाहोली ने किया। मुख्य अतिथि रणजीत सिंह सोडाला जयपुर अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान प्रदेश अध्यक्ष व युवा प्रदेश अध्यक्ष पहाड़ सिंह सोलंकी कुंडल, विशिष्ट अतिथि में मदन सिंह सिसोदिया, ईश्वर सिंह चौहान, मखन सिंह पडियार, प्रेम सिंह भाटी, दलपत सिंह परमार, बबलू सिंह देवल, जेठू सिंह भाटी, अभय सिंह चौहान, रतन सिंह राणावत, गोविंद सिंह पवार, हरी किशन सिंह कानावत, बाबू सिंह चौहान आदि के विशेष लोगों ने सम्मेलन में भाग लिया। रावणा समाज में मुंबई में महिला समिति का गठन किया गया जिसमें संगीता आर सोढा के साथ और भी महिलाओं ने भाग लिया। समारोह में रणजीत सिंह सोडा, पहाड़ सिंह सोलंकी, सोहन सिंह सिसोदिया समेत किशन सिंह, उदय सिंह, गब्बर सिंह पडियार, अर्जुन सिंह, भंवर सिंह पवार, महावीर सिंह, जगदीश सिंह सिसोदिया, लाल सिंह परिहार, अर्जुन सिंह चौहान, विक्रम सिंह तोमर, सोहन सिंह सिसोदिया, मदन सिंह, हिम्मत सिंह, वर्दी सिंह भाटी, राजेंद्र सिंह गहलोत, गोविंद सिंह राठौड़ आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Published on:
26 Feb 2019 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
