
Navi Mumbai Accident : मुंबई के करीब नवी मुंबई शहर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सायन पनवेल हाईवे पर शुक्रवार को वाशी ब्रिज पर एक कार और डंपर में भीषण टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुंबई की ओर जाते वक्त तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अर्टिगा का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा आज सुबह करीब 4 बजे हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।
पुलिस कके मुताबिक, ठाणे जिले के नवी मुंबई में शुक्रवार सुबह एक कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। पीड़ित पुणे से मुंबई जा रहे थे, तभी उनकी कार तड़के करीब सवा चार बजे वाशी क्रीक पुल पर हादसे का शिकार हो गई।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के परिवारों को भी सूचना दे दी गई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे की वजह से सुबह-सुबह वाशी ब्रिज पर भीषण जाम लग गया था।
Updated on:
25 Oct 2024 05:50 pm
Published on:
25 Oct 2024 05:50 pm
