1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Friendship Day: उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे फिर हो एक… बागी शिवसेना विधायक शहाजी बापू ने बताई ये अंदर की बात

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे कैबिनेट विस्तार पर शहाजी पाटील ने टिप्पणी की है। पाटिल ने कहा कि 2-4 दिनों में कैबिनेट के गठन का काम हो जाएगा और सरकार सही दिशा में काम करेगी। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बारे में बयान देने से परहेज किया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 07, 2022

Uddhav Thackeray and Eknath Shinde united again

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे

Maharashtra Political News: फ्रेंडशिप-डे (Friendship Day 2022) के मौके पर शिवसेना के बागी विधायक शहाजी बापू पाटील (Shahajibapu Patil) ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और अपने कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के एक होने की इच्छा जाहिर की है।

अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहें वाले महाराष्ट्र के सांगोला से विधायक शहाजी पाटील ने यह भी कहा कि शिवसेना को बढ़ाने की हर शिवसैनिक, पदाधिकारी और विधायक, सांसद की दिल से भावना है। पाटील ने दावा किया कि महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार दो-चार दिन में हो जाएगा और सरकार सही दिशा में काम करेगी। यह भी पढ़े-Patra Chawl Scam: संजय राउत के भाई सुनील राउत ने बीजेपी को दिया चैलेंज, मोहित कंबोज पर लगाया ये गंभीर आरोप

शिंदे कैबिनेट विस्तार पर शहाजी पाटील ने टिप्पणी की है। पाटिल ने कहा कि 2-4 दिनों में कैबिनेट के गठन का काम हो जाएगा और सरकार सही दिशा में काम करेगी। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बारे में बयान देने से परहेज किया। उन्होंने कहा राज्यपाल एक संवैधानिक पद है। इसका एक अलग महत्व है। हालांकि उन्होंने बोलते समय कुछ गलतियां की हैं। मुंबई को लेकर उनका बयान महाराष्ट्र के लोगों के लिए चौंकाने वाला था। हालांकि इस पर उन्होंने माफी मांग ली है।

शहाजी पाटील ने कहा कि मौजूदा हालात में आम जनता की समस्याओं को सुलझाने और समस्या से बाहर निकलने के लिए सभी दलों को मिलकर काम करना जरूरी है। उन्होंने यह इच्छा जताई कि एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे को एक साथ आना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा है कि हर शिवसैनिक, पदाधिकारी, विधायक, सांसद शिवसेना को बढ़ाना चाहते है। चुनाव परिणाम आने तक सभी जीत का दावा करते हैं। उन्होंने आदित्य ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि सच्चाई का पता चुनाव नतीजे आने के बाद ही चलेगा।