9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने कहा- ‘भ्रम में न रहें, शिवतीर्थ पर ही होगी दशहरा रैली’; वेदांता-फॉक्सकॉन डील पर तोड़ी चुप्पी

Shiv Sena Uddhav Thackeray: मुंबई के शिवाजी पार्क में हर साल शिवसेना की दशहरा रैली आयोजित की जाती है। लेकिन इस साल एकनाथ शिंदे ने शिवसेना का एक अलग समूह बना लिया है, और उनका खेमा भी वहीँ दशहरा रैली आयोजित करना चाहता है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 17, 2022

uddhav_thackeray on BJP.jpg

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना

Uddhav Thackeray On Dussehra Rally And Vedanta-Foxconn Deal: महाराष्ट्र से गुजरात में 1.5 लाख करोड़ के वेदांता-फॉक्सकॉन का सेमीकंडक्टर प्लांट के स्थानांतरित होने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूछा है कि जब यह परियोजना गुजरात जा रही थी, तब मौजूदा राज्य सरकार क्या कर रही थी। फॉक्सकॉन परियोजना के राज्य से बाहर जाने के बाद पहली बार उद्धव ठाकरे ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई के शिवसेना भवन में हुई पदाधिकारियों बैठक में उद्धव ठाकरे ने शिंदे सरकार की आलोचना की है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना की दशहरा रैली शिवतीर्थ में ही होगी। बता दें कि शिवसेना शिवाजी पार्क को ‘शिवतीर्थ’ कहकर पुकारती है। यह भी पढ़े-Vedanta-Foxconn: एमवीए सरकार पर आशीष शेलार ने बोला हमला, पूछा- वेदांता से 10% या बीएमसी के रेट से मांगा था कमीशन

उद्धव ठाकरे ने कहा, "गुजरात महाराष्ट्र का छोटा भाई है। परियोजना उनके पास गई, लेकिन तब राज्य सरकार क्या कर रही थी? फॉक्सकॉन परियोजना दो महीने में गुजरात कैसे चली गई? राज्य को वेदांता और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियों के जाने से नुकसान उठाना पड़ा है। सत्ताधारियों को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।"

शिवतीर्थ में होगी दशहरा रैली

उद्धव ठाकरे ने आज की बैठक में एक बार फिर कहा कि शिवसेना की दशहरा रैली शिवतीर्थ में होगी। उन्होंने कहा, "इस साल का दशहरा सभा शिवतीर्थ में ही होगा। इसे लेकर कोई भ्रम न रखें। मुंबई नगर निगम (BMC) को एक रिमाइंडर आवेदन (मंजूरी के लिए) भी दिया गया है।"

बताया जा रहा है कि 21 सितंबर को शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक होगी। उद्धव ठाकरे ने उसके लिए शाखा स्तर पर बैठकें करने का आदेश दिया है।

मुंबई के शिवाजी पार्क (शिवतीर्थ) में हर साल शिवसेना की दशहरा रैली आयोजित की जाती है। लेकिन इस साल एकनाथ शिंदे ने शिवसेना का एक अलग समूह बना लिया है, और उनके खेमे ने भी शिवतीर्थ में दशहरा रैली आयोजित करने की योजना बनाई है। जिसके मद्देनजर उद्धव ठाकरे समूह और एकनाथ शिंदे समूह ने शिवतीर्थ पर दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी है। लेकिन बीएमसी ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। दरअसल एकनाथ शिंदे ने बगावत के बाद अपना अलग समूह बनाया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका खेमा ही असली शिवसेना है।