'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद भवन में शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहें है। दिलचस्प बात यह है कि इस बैठक में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) भी शामिल हुई है। जबकि 24 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से उद्धव की शिवसेना ने दूरी बना ली थी। तब पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा था कि उनकी पार्टी गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करना चाहती थी, लेकिन इससे अन्य विपक्षी दल असहज महसूस करते, इसलिए उन्होंने बैठक में न शामिल होने का फैसला लिया।