5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vinayak Mete Passes Away: विनायक मेटे का सड़क हादसे में निधन, सीएम एकनाथ शिंदे और शरद पवार सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे का निधन हो गया है। मेटे के निधन के बाद सीएम सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी चीफ शरद पवार सहित अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

2 min read
Google source verification
Vinayak Mete Passes Away: Maharashtra CM Eknath Shinde, Sharad Pawar and Other Leaders offers Condolence

विनायक मेटे का सड़क हादसे में निधन

Vinayak Mete Passes Away: महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे की खबर है। इस हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे का निधन हो गया है। एक्सीडेंट कितना भीषण था इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए। मेटे शिव संग्राम पार्टी के नेता भी थे। उनके निधन के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी चीफ शरद पवार, भाजपा नेता विनोद तावडे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले, काग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने शोक जताया है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर विनायक मेटे की कार का एक्सीडेंट हुआ है। वे मराठा आंदोलन का बड़ा चेहरा थे। उनके निधन पर सीएम एकनाथ शिंदे ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि शिव संग्राम पार्टी के संस्थापक, अध्यक्ष, पूर्व विधायक विनायक मेटे का एक दुर्घटना में निधन हो गया है। उनकी मृत्यु के साथ, महाराष्ट्र में शिव स्मारक, मराठा आरक्षण और अन्य मुद्दों के लिए एक तेज आवाज खो गई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। भावभीनी श्रद्धांजलि!

यह भी पढ़ें-Maharashtra: रायगढ़ के पूर्व विधायक विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा

शरद पवार ने कहा कि एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा है कि विनय मेटे के निधन की खबर चौंकाने वाली है। विनायक मेटे ने कई वर्षों तक महाराष्ट्र में बहुमूल्य काम किया है। उन्होंने मराठा समुदाय के लिए उल्लेखनीय काम किया। शरद पवार ने कहा है कि वे सामाजिक मुद्दे को बेहद सही तरीके से फ्रेम करते थे।

विनोद तावड़े ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली खबर है। राज्य में भाजपा की सरकार आने के साथ ही मराठा समुदाय की मांगों को कैसे पूरा किया जाए, इसको लेकर दिल्ली में एक बैठक भी हुई। विनायक मेटे मेरे बहुत करीबी दोस्त थे। हमने साथ काम किया है और हमेशा समाज के लिए उनके अनोखे जुनून को देखा है।

तावडे ने कहा कि हालांकि यह कभी नहीं सोचा था कि वे अचानक इस तरह चले जाएंगे। आज भी मराठा समन्वय समिति की बैठक के लिए मुंबई आते समय उनका एक्सीडेंट हो गया। वहीं पुलिस के अनुसार यह सड़क हादसा आज सुबह लग्भग 5 बजे हुआ है।

जानकारी के अनुसार रोड एक्सीडेंट रसायनी थाना इलाके में मडप टनल के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि मेटे अपने ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के साथ गाड़ी में थे। ये सभी पुणे से मुंबई जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। एक वाहन ने मेटे की कार को टक्कर मारी है। जिसके बाद मेटे सहित अन्य घायल हो गए। सभी को तत्काल नवी मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन विनायक मेटे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग