1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटीएस ने मुंबई बम धमाकों के मोस्ट वॉन्टेड “अहमद लंबू” को किया गिरफ्तार!

सन् 1993 के मुंबई बम धमाकों के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी अहमद लंबू को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 1 Jun 2018, 4:23 PM IST

file photo

file photo

(मुंबई): सन् 1993 के मुंबई बम धमाकों के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी अहमद लंबू को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मोस्ट वॉन्टेड आतंकी को पकडऩे के लिए सीबीआई ने पहले से ही लुक आउट नोटिस जारी कर रखा था। अहमद लंबू 1993 बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम के बेहद ही करीब बताया जा रहा है। विदित हो कि इसी मामले में कुछ महींने पहले फारूक टकला भी गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, लंबू की गिरफ्तारी के लिए वलसाड वापी के बीच समुंदर में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा था।

सरकार ने मांगी थी इंटरपोल से मदद

सीबीआई का मानना है कि फारूक ही वो सरगना है, जिसने मुंबई में बम धमाकों का पूरा प्लान तैयार किया था। फारूक की योजना के अनुसार, मुंबई जैसे शहर में एक साथ 12 जगहों पर धमाके किए गए थे। 1993 में बम धमाकों के बाद जब फारूक भारत से दुबई भाग गया, तो भारत सरकार ने इंटरपोल से मदद मांगी थी।

मुंबई में सन् 1993 में 12 जगह हुए थे धमाके

गौरतलब है कि गिरफ्तार किया गया बदमाश अहमद लंबू 12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए बम धमाकों का मोस्ट वॉन्टेड आरोपी है। बहुत दिनों से मुंबई पुलिस और एटीएस उसकी तलाश में थी। 12 मार्च 1993 को मुंबई में 12 जगह सिलसिलेवार तरीके से धमाके हुए थे, जिससे पूरा शहर दहल उठा था। इन धमाकों के बाद भारी जान-माल की हानी हुई। स्थिति को सामान्य होने में बहुत समय लग गया था। इसी के साथ धमाकों के बाद अहमद लंबू को भगाने में डोसा ने उसकी मदद की थी, जिसके बाद से ही अहमद लंबू की खोज की जा रही थी।

यह भी पढ़े:थाईलैंड की 8 लड़कियां कर रही थीं ये गुनाह, पुलिस ने फौरन थमा दिया 'भारत छोड़ो' का नोटिस
यह भी पढ़े: 'अब निपह वायरस ने यहां दी दस्तक', सरकार ने कहा- यह फल खाने के दौरान बरतें सावधानी