26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, भारी बारिश के बाद BMC ने लिया यह राहत भरा फैसला

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में कुल 14,47,363 एमएलडी पानी स्टॉक की आवश्यकता है। 27 जून को इसमें 9.10 प्रतिशत की गिरावट आई थी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि शुक्रवार तक झीलों में 3,75,415 एमएलडी पानी जमा हुआ है, जो कुल जरुरत का 25.94 प्रतिशत है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 08, 2022

mumbai lake.jpg

झील

Mumbai Water Cut News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस हफ्ते जमकर बारिश हुई है। इसके मद्देनजर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पीने के पानी की कटौती को खत्म करने का निर्णय लिया है। दरअसल जून महीने में मानसून के आगमन के बाद मुंबई में कम बारिश दर्ज की गई थी, नतीजतन मुंबई के लाखों लोगों की प्यास बुझाने वाली झीलों में पानी का स्टॉक तेजी से कम हो रहा है। जिसके बाद बीएमसी ने 27 जून से से दस प्रतिशन पानी की कटौती शुरू की थी।

बीएमसी ने शुक्रवार को कहा कि शहर में 10 प्रतिशत पानी की कटौती को रद्द करने का फैसला किया गया है, क्योंकि जलग्रहण क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से झीलों में पानी का स्टॉक पर्याप्त हो गया है। हालाँकि, नागरिक निकाय ने लोगों से पानी के स्टॉक में पर्याप्त वृद्धि होने तक सतर्कतापूर्वक पानी का उपयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़े-Mumbai Water Cut News: मुंबई के दादर में फूटी पाइपलाइन, इन इलाकों में आज नहीं आएगा पानी

नगर निकाय द्वारा जारी एक अधिकारिक बयान के अनुसार, मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में कुल 14,47,363 एमएलडी पानी स्टॉक की आवश्यकता है। 27 जून को इसमें 9.10 प्रतिशत की गिरावट आई थी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि शुक्रवार तक झीलों में 3,75,415 एमएलडी पानी जमा हुआ है, जो कुल जरुरत का 25.94 प्रतिशत है।

मुंबई को रोजाना 385 करोड़ लीटर पानी की जरूरत होती है। बीते कुछ दिनों में मुंबई और ठाणे जिलों में भारी बारिश के कारण शहर को पीने का पानी उपलब्ध कराने वाली सात झीलों- भातसा, अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, तानसा, मोडक सागर, विहार और तुलसी में पानी के भंडार में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई। चार दिनों में सभी सात जलाशयों में पानी के भंडार में 82,819 मिलियन लीटर की वृद्धि दर्ज होने से महानगर के लोगों नेराहत की सांस ली।