
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गई। लोकसभा चुनाव में राज्य में मतदाताओं को निराशा हाथ लगी। हालाँकि, विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। इस बार राज्य की 288 सीटों पर एक चरण में हुए मतदान में 65 फीसदी वोट पड़े, जो 2019 विधानसभा चुनाव से अधिक है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य में 61.29 फीसदी वोटिंग हुई। हालांकि इस बार भी शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में अधिक मतदान देखा गया।
बोरीवली - 60.50%
दहिसर - 50.98%
मगाठाणे - 58.47%
मुलुंड - 52.20%
विक्रोली - 55.30%
भांडुप पश्चिम - 60.18%
जोगेश्वरी पूर्व - 55.66%
दिंडोशी- 57.52%
कांदिवली पूर्व - 54.69%
चारकोप - 53.85%
मलाड पश्चिम - 53.40%
गोरेगांव - 52.27%
वर्सोवा - 51.20%
अंधेरी पश्चिम - 53.00%
अंधेरी पूर्व - 54.71%
विलेपार्ले - 56.98%
चांदीवली - 47.05%
घाटकोपर पश्चिम - 59.65%
घाटकोपर पूर्व - 59.01%
मानखुर्द - 52%
अणुशक्ति नगर - 49.95%
चेंबूर - 54.92%
कुर्ला - 52.75%
कलीना- 49.33%
बांद्रा पूर्व- 49.51%
बांद्रा पश्चिम - 50.36%
धारावी - 46.15%
सायन कोलीवाडा - 51.43%
वडाला - 57.37%
माहिम - 58%
वर्ली - 47.50%
शिवडी - 51.70%
भायखला - 53%
मालाबार हिल - 50.08%
मुंबादेवी - 46.10%
कोलाबा - 44.49%
ठाणे जिले में 56.05 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि पालघर जिले में 65.95% मतदान हुआ। ठाणे जिले में 18 विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि पालघर जिले में छह सीटें हैं।
ठाणे में मुख्यमंत्री शिंदे के निर्वाचन क्षेत्र कोपरी-पचपाखड़ी में 59.85% मतदान हुआ। वहीँ, ठाणे में भिवंडी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 69.01% मतदान हुआ, जबकि अंबरनाथ में सबसे कम 47.75% मतदान हुआ।
पालघर में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार रात 9 बजे तक मतदान जारी रहा। पालघर जिले के विक्रमगढ़ में सबसे अधिक 77.75% मतदान हुआ, जबकि वसई में सबसे कम 60.46% मतदान हुआ।
Updated on:
21 Nov 2024 06:01 pm
Published on:
21 Nov 2024 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
