नाना पटोले ने बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद कहा था, महाराष्ट्र में कांग्रेस-नीत एमवीए सरकार बनेगी। रुझानों से पता चलता है कि कांग्रेस को अधिकतम सीट मिलेगी। इस पर राउत ने कहा कि एमवीए राज्य में सरकार बनाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री पद का चेहरा गठबंधन के सहयोगियों द्वारा संयुक्त रूप से तय किया जाएगा।