31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pune: डिनर में पत्नी ने नहीं बनाया चिकन तो आग बबूला हुआ पति, बेटी के सिर पर मारी ईंट!

Pune Crime: पिता के हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गयी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 01, 2023

सहायक आयुक्त जनजातीय ने की कार्रवाई

सहायक आयुक्त जनजातीय ने की कार्रवाई

Fight for Chicken: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पाषाण (Pashan) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने रात के खाने में चिकन नहीं मिलने पर आपा खो दिया और अपनी ही बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी को उसकी पत्नी ने रात के खाने में चिकन बनाकर नहीं दिया, इससे आग बबूला होकर उसने घर के पास खेल रही छोटी बच्ची के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, पिता के हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गयी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना सोमवार (27 नवंबर) रात करीब 11.30 बजे की है। यह भी पढ़े-मशहूर होटल में चिकन थाली में परोसा चूहे का मांस, मैनेजर-शेफ और सप्लायर पर FIR

आरोपी का नाम विकास राठोड है। उसका पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन जब पत्नी ने रात के खाने में चिकन नहीं बनाया तो विकास ने मासूम के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गयी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे।

यह घटना पाषाण के वाकेश्वर रोड इलाके में हुई। महिला के परिजनों ने चतु:श्रृंगी थाने में शिकायत दर्ज करायी है। उसके आधार पर पुलिस ने विकास नागनाथ राठोड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फ़िलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सोमवार की रात विकास को जब पत्नी ने खाना दिया। तो भड़क गया और उसने खाने में चिकन नहीं होने को लेकर बवाल शुरू कर दिया। इस दौरान पति-पत्नी में बहस हो गयी और फिर गुस्से में आकर विकास ने अपनी बेटी पर ईंट से वार कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल है। उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है।

Story Loader