22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NCP: क्या एक होंगे चाचा-भतीजा? छगन भुजबल के बाद अब अजित पवार की पत्नी शरद पवार से मिलने पहुंचीं

उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और एनसीपी की राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 16 Jul 2024, 1:06 PM IST

Sharad Pawar Vs Ajit Pawar

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे है। एनसीपी (अजित पवार) नेता छगन भुजबल ने सोमवार को एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार से मुंबई में उनके आवास पर अचानक मुलाकात की। इसके बाद आज अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शरद पवार से मिलने उनके पुणे आवास पहुंची है। सियासी गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है।

एनसीपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार सुबह ‘सिल्वर ओक’ में शरद पवार से मुलाकात की। उनके बीच बंद दरवाजे के पीछे डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। भुजबल ने दावा किया था कि उन्होंने सीनियर पवार के साथ मराठा और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की। लेकिन इस मुलाकात से तमाम अटकलें लग ही रहीं थी कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और एनसीपी की राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार मोदी बाग पहुंच गई हैं।

यह भी पढ़े-NCP: शरद पवार और छगन भुजबल के बीच डेढ़ घंटे चली बैठक, अटकलों का बाजार गर्म, जानें क्या हुई बात

शरद पवार और उनकी लोकसभा से सांसद बेटी सुप्रिया सुले आज मोदी बाग में हैं। जहां सुनेत्रा पवार भी पहुंच गई हैं। इससे कई लोगों की भौंहें तन गईं। शरद पवार और सुनेत्रा पवार की मुलाकात उनसे हुई या नहीं, इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है। सुनेत्रा पवार करीब एक घंटे मोदी बाग आवास में रहीं।

एनसीपी में विभाजन के बाद चाचा-भतीजे ने अपनी राजनीतिक राहें अलग कर ली। लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने बारामती से चुनाव लड़ा था। उन्होंने सांसद सुप्रिया सुले को चुनौती दी थी। लेकिन इस चुनाव में सुले ने सुनेत्रा पवार को हरा दिया। 

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी सुप्रिया सुले अजित पवार के घर काटेवाडी पहुंचीं। तब भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हुई थी। हालांकि तब सुले ने कहा था कि ये मेरी काकी का घर है और मैं उनसे मिलकर आशीर्वाद लेने गई थी। लोकसभा में हार के बाद अजित पवार ने दो हफ्ते के अंदर सुनेत्रा पवार को राज्यसभा में मौका दिया। अजित दादा ने अपनी पत्नी को राज्यसभा तब भेजा जब उनकी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दावेदार थे।  

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग