5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब होगा धारावी का पुनर्विकास, निविदा आमंत्रित

टेंडर की शर्तों के मुताबिक 28 नवंबर से 28 दिसंबर के बीच जमा होगी बोलियां

2 min read
Google source verification
टेंडर की शर्तों के मुताबिक 28 नवंबर से 28 दिसंबर के बीच जमा होगी बोलियां

अब होगा धारावी का पुनर्विकास, निविदा आमंत्रित

मुंबई.

एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी के नाम से मशहूर धारावी के पुनर्विकास की कवायद फिर से शुरू हो गई है। धारावी पुनर्विकास प्रकल्प (डीआरपी) ने इसके लिए नए सिरे से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निविदा मंगाई है। टेंडर की शर्तों के मुताबिक 28 नवंबर से 28 दिसंबर के बीच इ'छुक कंपनियां या समूह धारावी के पुनर्विकास के लिए अपनी बोलियां जमा कर सकते हैं। पिछले कई साल से लंबित धारावी के पुनर्विकास के लिए उठाया गया यह एक अहम कदम माना जा रहा है। इस परियोजना पर अमल के लिए इससे पहले कई बार प्रयास किए गए हैं। परियोजना को पांच क्षेत्रों में बांटी गई है। इसके लिए निविदा भी निकाली गई, परन्तु इस निविदा को अ'छा प्रतिसाद नहीं मिला।

ठाणे के चार क्षेत्रों में क्लस्टर विकास योजना

ठाणे. महानगर के राबोडी, कोपरी, लोकमान्य नगर तथा किशन नगर क्षेत्र की झोपडिय़ों का विकास क्लस्टर डेवलपमेंट योजना के तहत किया जाएगा। ठाणे महानगर पालिका (टीएमसी) शीघ्र ही इसके बारे में फैसला करेगी। इससे करीब एक लाख परिवारों को फायदा होगा। ठाणे मनपा आयुक्त संजीव जैसवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विर्मश कर दिसंबर में होने वाली सर्वसाधारण सभा में इसे पेश करने के लिए मसौदा तैयार किया है। इस योजना के तहत लोकमान्य नगर में 14 से 16 हजार अवैध इमारतों में रहने वाले परिवारों का पुनवर्सन होगा। यहां की 61 हेक्टेयर भूमि पर 80 फीसदी से अधिक लोग अनधिकृत बस्तियों में रहते हैं। किशननगर में 160. &7 हेक्टेयर भूमि का विकास किया जायेगा। इसमें ठाणे शहर का नया प्रस्तावित रेलवे स्टेशन, मेट्रो रेल, साइकिल ट्रैक आदि बनाए जाएंगे।

मरम्मत के लिए बंद रहेगा वर्सोवा ब्रिज
वसई. मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर स्थित नया और पुराना वर्सोवा ब्रिज मरम्मत कार्य के लिए 30 दिनों तक बंद रहेंगे। ब्रिज की जांच और मरम्मत के लिए 26 नवंबर से 25 दिसंबर के बीच यातायात एक ही पुल से जारी रहेगा। मुंबई-अहमदाबाद हाइवे को जोडऩे वाले 43 वर्ष पुराने ब्रिज के पिलरों में कुछ महीने पहले दरारें आ गई थीं। इसीलिए पुराने पुल पर पिछले साल ही भारी वाहनों का आना-जाना बंद कर दिया गया था। इस पुल पर सिर्फ हल्के वाहनों की आवाजावी शुरू थी।

पालघर जिलाधिकारी के आदेश अनुसार पहले 15 दिनों तक नए पुल का मरम्मत कार्य चलेगा। इसके बाद अगले 15 दिनों में पुराने वर्सोवा ब्रिज की रिपेयरिंग होगी। तब तक के लिए मुंबई से अहमदाबाद जाने के लिये नए रूट के प्लान ठाणे, भिवंडी, वाडा और मनोर होकर अहमदाबाद जा सकते हैं। विरार से मुंबई की तरफ शिरसाट फाटा, गणेशपुरी अंबाडी रोड भिवंडी और ठाणे से मुंबई जा सकते हैं।