
Pune Murder : पुणे शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के खराड़ी इलाके (Kharadi) में मुला-मुथा नदी (Mula-Mutha River) के किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का धड़ मिलने से हड़कंप मच गया। इस मामले में पुणे सिटी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि धड़ को नदी के बहाव के साथ आया होगा।
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह नदी के पास से बुजुर्ग महिला का धड़ बरामद किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला का सिर, हाथ और पैर किसी धारदार चीज से काटा गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला का धड़ मुला-मुथा नदी के किनारे खराडी क्षेत्र में एक निर्माण स्थल के पास मिला। धड़ उफनती नदी के बहाव में कुछ दूरी से बहकर आया है। इससे साफ है कि हमारे जांच का दायरा बहुत बड़ा है। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ। प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि महिला की उम्र 50 से अधिक है। हमने लापता महिलाओं की जानकारी जुटाने के लिए पुणे शहर और उससे सटे सभी पुलिस स्टेशनों में जानकारी दे दी है।
इस मामले में चंदन नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या की धारा 103 और अपराध के सबूतों को गायब करने के लिए धारा 238 लगाई है। इस हत्याकांड की जांच चंदन नगर पुलिस और पुणे सिटी क्राइम ब्रांच की टीम संयुक्त रूप से कर रही है।
Published on:
28 Aug 2024 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
