
Latur Rape Case : महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक बलात्कार की चौंकाने वाली घटनाएं हो रही हैं और यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। नया मामला लातूर जिले का है, जहां 31 साल के एक शख्स ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चार दिनों तक रेप किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना लातूर जिले के औसा तहसील (Ausa) के भेटा गांव की है।
पुलिस ने 31 वर्षीय आरोपी मंसूर सादिक होगाडे (Mansoor Sadiq Hogade) को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच कर रही है। इस घटना से पूरा गांव सहम उठा है। इस जघन्य कृत्य के लिए लोग कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
आरोपी मंसूर होगाडे खेतिहर मजदूर है। उसकी पत्नी से नहीं बनती थी इसलिए उसकी पत्नी और बेटा उसे छोड़कर लातूर में रहने लगे और आरोपी अपनी मां के साथ भेटा गांव स्थित घर में रहता था। कुछ दिन पहले मंसूर होगाडे की मां पुणे गई थीं। जब वह पुणे से लौटीं तो घर का नजारा देखकर हैरान रह गईं. एक बुजुर्ग महिला घर में अलमारी से बंधी हुई थी और वह मर चुकी थी। डर से कांपते हुए मंसूर की मां ने गांव के कुछ लोगों को घटना के बारे में बताया।
गांव के लोगों ने तुरंत भादा थाने को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीमें भेटा गांव पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि शव के सड़ने की वजह से दुर्गंध फैल गई थी।
मृतक महिला का नाम अनुसया पांढरे है और उम्र 70 साल बताई जा रही है। वह मूलतः बोरगांव की रहने वाली थी और छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा कर रही थी। वह शुक्रवार से लापता थी। घटना के बाद आरोपी को तत्काल गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। मंसूर होगाडे हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उस पर चोरी के कई मामले दर्ज है।
Updated on:
27 Aug 2024 06:57 pm
Published on:
27 Aug 2024 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
