27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में फिर दरिंदगी! लेडीज कोच में घुसकर महिला यात्री से छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंका

Mumbai Crime: आरोपी ने 29 साल की पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो उसने पीड़िता को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 08, 2023

udyan_express_accused.jpg

मुंबई में उद्यान एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

Mumbai Train Molestation: देश की वित्तीय राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के भीड़भाड़ वाले दादर स्टेशन (Dadar Station) पर एक महिला यात्री को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया। रेलवे पुलिस ने बताया कि दादर स्टेशन पर ट्रेन से बाहर फेंके जाने के बाद 29 साल की एक महिला यात्री घायल हो गई। यह घटना 6 अगस्त को पुणे से मुंबई आ रही उद्यान एक्सप्रेस (Pune-Mumbai Udyan Express) के महिला डिब्बे (Ladies Coach) में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो उसने पीड़िता को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। गनीमत रही कि पीड़िता को जब ट्रेन से फेंका गया तब तक ट्रेन ने प्लेटफ़ॉर्म पार नहीं किया था। इस वजह से महिला प्लेटफ़ॉर्म पर गिरी और घायल हो गई। यह भी पढ़े-मुंबई: चलती लोकल ट्रेन में 24 वर्षीय लड़की से गंदा काम, आरोपी की हुई पहचान, जून महीने में दूसरी घटना


विरोध करने पर डिब्बे से दिया धक्का

एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही दादर स्टेशन से आगे बढ़ी तो आरोपी महिलाओं के डिब्बे में चढ़ गया। दरअसल उस समय डिब्बे में के अधिकांश यात्री उतर चुके थे। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर महिला से छेड़छाड़ की और उसका बैग छीनने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे डिब्बे से बाहर धक्का दे दिया और फरार हो गया।

गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज

जीआरपी पुलिस ने आरोपी को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (CSMT Station) से गिरफ्तार कर लिया। दादर जीआरपी पुलिस (Dadar GRP Police) ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 307, 394, 354, 150 (1)(ई), 153, 137, 147, 162 के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई में ट्रेन में महिला यात्री से बदसलूकी की हाल-फिलहाल में यह तीसरी घटना है। जून महीने में मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं से यौन उत्पीड़न के दो मामले सामने आये थे।