16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंगेली में PM मोदी की विजय संकल्प महारैली, बोले- कांग्रेस के कुशासन की समाप्ति का जयघोष हो रहा है…

CG Election 2023 : पीएम मोदी आज मुंगेली के बाद महासमुंद जाएंगे। (PM Modi in Mungeli ) जहां विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे..

2 min read
Google source verification
pm_modi_in_mungeli.jpg

लोरमी। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार-प्रसार के लिए अब तीन दिन ही शेष बचा हुआ है। ऐसे में दिवाली के बाद आज से राजनीतिक नेताओं का धुआंधार दौरा शुरू हो गया है। (PM Modi in CG ) पीएम मोदी आज मुंगेली के बाद महासमुंद जाएंगे। जहां विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023 : दिवाली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा, महिलाओं को 15 हजार रुपए देने का किया वादा

cg election 2023 3 : तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी अभी मुंगेली में जनसभा को संबोधित कर रहे है। जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में मतदान से साफ है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। “आपका सपना ही ‘मोदी का संकल्प’ है”।


PM Modi in Mungeli : बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। जिसके लिए अब सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार प्रसार तेज कर दी है। पीएम मोदी भी अब इस चुनाव के लिए प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी प्रदेश दौरे पर आए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023 : प्रधानमंत्री मोदी आज आ रहे छत्तीसगढ़, मुंगेली और महासमुंद में जनसभा को करेंगे संबोधित


मुंगेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा, "छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन की समाप्ति का जयघोष हो रहा है। पहला चरण कांग्रेस पस्त, दूसरा चरण कांग्रेस अस्त, प्रथम चरण के मतदान से ये साफ हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है।

यह भी पढ़ें: Diwali Puja 2023: रंग बिरंगे दीयों, लाई- बताशों व पूजा सामग्री सजा दिवाली बाजार

आपकी तपस्या बेकार नहीं जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप जो धूप में तप कर रहे हैं, ये आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं आपके तप के लिए विकास करके आपको लौटाऊंगा, ये गारंटी देता हूं।