
CG Election 2023 : चुनावी सभा में पीएम मोदी बोले - किस फॉर्मूले से कांग्रेस ने अपने रिश्तेदारों की भर्ती कराई..
मुंगेली। cg election 2023 : प्रधानमन्त्री मोदी मुंगेली में जनसभा को सम्बोधित कर रहे है। जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि- जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी तब ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद के लिए एग्रीमेंट बना था। लेकिन ढाई साल में ही इतना लूटा की भ्रष्टाचार का अम्बार खड़ा कर दिया और उस पैसे से दिल्ली के नेताओं को खरीद लिया। छत्तीसगढ़ का हर नागरिक मानता है। जब पार्टी में इतना बड़ा धोखा हो सकता है, तो कांग्रेस का जनता से किया हर वादा झूठा है।
कांग्रेस के गणित बाजों से मेरा एक सवाल है और ये सवाल प्रदेश के हर युवा कर रहे है। पीएससी के घोटालों को लेकर प्रदेश की युवा भी जानना चाहती है कि, किस फॉर्मूले से कांग्रेस ने अपने रिश्तेदारों की भर्ती कराई। कौन—सा फार्मूला इस्तेमाल करके पीछे के दरबार पीएससी में भर्ती करवाकर घोटाला किया। प्रदेश की हर युवा ये जानना चाहती है।
Published on:
13 Nov 2023 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंगेली
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
