
मुजफ्फरनगर। जिले में थाना भोपा क्षेत्र के गांव जोली के निकट गंग नहर से एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके साथ ही मृतका की पहचान की। युवती पिछले दो दिनों से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसके बाद से उसका परिवार तलाश में जुटा था।
चार दिन पहले घर से लापता हो गई थी युवती
मामला थाना भोपा क्षेत्र का है। जहां गांव जोली के निकट कुछ लोगों द्वारा गंग नहर में एक युवती का शव बहते हुए देखा गया। इस पर इलाके में सनसनी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से मृतका के शव को बाहर निकाला। मृतका की पहचान थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव तुगलपुर कंमहेड़ा निवासी महेश्वर पुत्र मुनफेत की पुत्री के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मटका मानसिक रूप से विक्षिप्त कि जो कभी भी घर से बाहर चली जाती थी। इस बार फिर पिछली 7 अगस्त को घर से निकल गई थी। इसकी सूचना थाना पुरकाजी को दी गई थी। मगर उसका कोई पता नहीं चल सका था। जिसका शव रविवार को गंग नहर से बरामद हो गया।
पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के मौत के कारणों का भी पता लगाने में जुट गई है।
Published on:
12 Aug 2019 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
