
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुज़फ्फरनगर. उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) देशभर में शुगर बाउल के नाम से जाना जाता है। यहां बनने वाले गुड़, शक्कर और चीनी की देशभर में डिमांड है। सर्दियों के मौसम में यहां का गुड़ हर जगह काफी पसंद किया जाता है। मुजफ्फरनगर में गुड़ मंडी शनिवार को गुड़ चाकू, शक्कर और चीनी के भावों में बड़ा बदलाव देखा गया है। शनिवार को यहां गुड़ चाकू के दाम 1035 से 1115 रुपए प्रति मन (40 किलोग्राम) रहे। वहीं, क्षेत्र की अलग-अलग चीनी मिलों में चीनी के भाव (Sugar Price) शनिवार को मामूली अंतर आया है। 30 जनवरी को मुजफ्फरनगर गुड़ मंडी (Muzaffarnagar Jaggery Market) में नए गुड़ की आवक करीब 3500 मन ही रही। बता दें कि रविवार को मंडी बंद रहेंगी। इसलिए गुड़-शक्कर के भाव जारी नहीं किए जाएंगे।
मुजफ्फरनगर गुड़ मंडी में भाव
गुड़ चाकू - 1035 - 1115
गुड़ लड्डू - 1040 - 1090
गुड़ खुरपा - 1000 - 1025
शक्कर मसाला- 1040 - 1070
रस्कट ढेया- 900 - 930
ढेया- 1000 - 1060
( नोट: गुड़ शक्कर के ये भाव प्रति 40 किलोग्राम (प्रति मन) के हिसाब से हैं। )
विभिन्न चीनी मिलों में चीनी के भाव
खतौली - 3240
मंसूरपुर - 3250
बुढ़ाना - 3200
थानाभवन (शामली) - 3170
शामली - 3160
टिकोला - 3190
रोहाना - 3170
तितावी - 3230
मोरना - 3100
खाइखेड़ी - 3140
सकौती (मेरठ) - 3160
लिबरहेड़ी - (उत्तराखंड)
मवाना - 3130
बिलारी - 3160
( नोट: चीनी के भाव प्रति कुंतल में)
Published on:
30 Jan 2021 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
