
पुलिस द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती कराई गई महिला का जंगल से मिला शव, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर। सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला का जंगल से शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस महिला को बीती 17 अक्टूबर की शाम 4 बजे के करबी पर प्रमोद नाम के सिपाही ने सीएचसी मोरना में भर्ती कराया था। पुलिस द्वारा सरकारी अस्पताल में महिला को इलाज के लिए भर्ती कराने के अगले दिन महिला का शव जंगल से बरामद होना एक रहस्य बना हुआ है। दरअसल मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र स्थित गांव फिरोजपुर के जंगलों से आज गुरुवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुजुर्ग महिला की मौत एक मिस्ट्री बनी हुई है। क्योंकि बताया जा रहा है कि इस महिला को बीती 17 अक्टूबर को मोरना के सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
मोरना चौकी पर तैनात सिपाही प्रमोद कुमार द्वारा महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । प्रमोद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि पास ही के खेत में लावारिस महिला बेहोश स्थिति में पड़ी हुई है। इसी सूचना पर महिला को तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोरना में भर्ती करा दिया गया था। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। बकायदा महिला को भर्ती कराने का रिकॉर्ड भी अस्पताल के रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज है। जिसमें स्पष्ट लिखा है महिला को 17 अक्टूबर शाम 4:25 बजे प्रमोद नाम के सिपाही द्वारा भर्ती कराया गया था। महिला का नाम चन्दो पत्नी सुकमा पता अज्ञात के रूप में दर्ज है।
इस मामले में उस समय सनसनी फैल गई जब अस्पताल में भर्ती बीमार महिला का शव गुरुवार को जंगल से बरामद हुआ। महिला की मौत का रहस्य अभी बरकरार है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर महिला अस्पताल में भर्ती कराई गई थी तो फिर उसका शव जंगल में कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। इस मामले को लेकर जहा एक तरफ महिला को भर्ती कराने वाले सिपाही प्रमोद कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें-डॉक्टर को जेल में बंद कैदी ने दी हत्या की धमकी
वहीं इस मामले पर मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी० एस० मिश्रा पहले तो इस मामले में लीपा पोती करते हुए बोले की महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मोरना सीएचसी से जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया था। लेकिन मृतक वृद्ध महिला के परिजन जिला अस्पताल ना लाकर अपने साथ ले गए थे। उसके बाद खुद को मीडिया के सवालों से घिरता देख सीएमओ ने मामले को गंभीर बताते हुए इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस भी इस मामले में पोस्टमार्टम के बाद जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
Published on:
18 Oct 2018 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
