
मुजफ्फरनगर। जनपद में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगनबाडी के संग के जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाया और जिला की कमान को उनके हाथों में सौंपी गई।
दरअसल, रविवार को भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने एक बैठक में संघठन की मजबूती पर बल दिया। वहीं नए लोगों को संगठन में जिम्मेदारी दी गई। जिसमें आंगनबाड़ी संघ की जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन पाल को सहारनपुर मंडल महासचिव, मोन्टी पाल को जिला उपाध्यक्ष, सुमित पंवार बारी को जिला उपाध्यक्ष, सुनार समाज से अश्वनी वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, रवि पाल को जिला सचिव व राजेश सैनी को मंडल सचिव, रामवीर प्रजापति को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया।
जिसकी घोषणा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने की। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की गई कि सभी पदाधिकारी मोर्चा की नीतियों का प्रचार प्रसार कर मोर्चा को मजबूत करने का काम करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियो ने भरोसा दिलाया कि जो जिम्मेदारी हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति द्वारा दी गई है, हम उस पर खरा उतरने का काम करेंगे।
Published on:
24 Nov 2019 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
