8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक ने चुनाव प्रचार के लिए खरीदी 5 मोटर साइकिल, कार्यकर्ताओं को सौंपी चाबी

खतौली विधायक ने पांचों मोटरसाइकिल मंडल अध्यक्षों को दी। विधायक बोले, यह मेरे गन्ने के पेमेंट से खरीदी गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Sep 2021, 10:22 AM IST

screenshot_from_2021-09-04_10-12-00.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में जहां एक ओर भारतीय किसान यूनियन तीन कृषि बिल के विरोध में महापंचायत आयोजित कर भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंकने की तैयारी में है तो वहीं खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के चर्चित विधायक विक्रम सैनी ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विधायक ने एक अनोखा प्रयोग शुरू किया है। जिसमें उन्होंने अपने खुद के पैसे से 5 मोटरसाइकिल खरीदी हैं और उन मोटरसाइकिलो को विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ेंं: सेना में अधिकारी बनने का शानदार मौका, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, इतनी होगी सैलरी

विधायक विक्रम सिंह सैनी ने मोटरसाइकिल की चाबी अपने ही क्षेत्र के पांच मंडल अध्यक्षों को हेलमेट के साथ सौंपी है। विधायक विक्रम सिंह सैनी ने बताया कि इस बार फिर उनका नारा अबकी बार 300 पार है और वह पूर्ण बहुमत के साथ फिर विधानसभा पहुंचेंगे। इसके लिए उन्होंने अपने गन्ने के पेमेंट से पांच मोटरसाइकिल खरीदी हैं। जिन्हें पार्टी के प्रचार प्रसार में लगाया गया है। विधायक ने बताया कि मैं एक किसान हूं और मैंने अपने गन्ने की पेमेंट से 5 मोटरसाइकिल खरीदी है। पांचों मोटरसाइकिल अपनी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्षों को भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए दी गई है।

यह भी पढ़ें: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा, सिर्फ एक साल में मिला न्याय

उन्होंने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर एक बार पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देगी। यह मोटरसाइकिल उन्हें गिफ्ट नहीं की गई है, बल्कि काम के लिए दी है। अगर कोई कार्यकर्ता आराम करना चाहता है तो यह जिम्मेदारी दूसरे कार्यकर्ताओं को सौंप दी जाएगी। जिससे वे लोग आसानी से खतौली विधानसभा क्षेत्र के हर गांव हर व्यक्ति तक पहुंचकर भाजपा के विकास कार्यों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।