एडीजीसी सुनील कुमार के अनुसार, अगस्त 2020 में पुलिस ने बच्ची का शव आरोपी की निशानदेही पर बंद बोरे में गन्ने के एक खेत से बरामद किया था। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त 2020 को खुर्जा के एक गांव का रहने वाला पीड़ित पत्नी के साथ ससुराल गया था। जबकि दो बेटियां घर पर ही थीं। जब वह वापस लौटा तो 8 वर्षीय बेटी घर में नहीं थी। इसके बाद उसने बेटी को काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बस ये जानकारी मिली कि उसकी बेटी को एक युवक अशोक के साथ देखा गया था।