8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में अकेली मां-बेटी देख दीवार फांदकर घर में घुसा युवक, बच्ची को चाकू की नोक पर लेकर महिला से दुष्कर्म

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आई शर्मनाक घटना, पुलिस ने आरोपी दुष्कर्मी को किया गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Sep 2021, 2:44 PM IST

rape.jpg

गाजियाबाद. मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घर में सो रही एक महिला के साथ उसकी बेटी को चाकू की नोक पर लेकर दुष्कर्म किया गया है। घटना के वक्त घर में महिला और उसकी एक बेटी ही मौजूद थे। जब पति घर लौटा तो उसकी पत्नी ने आपबीती बताई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इरफान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक शख्स हरियाणा के करनाल में नौकरी करता है। वह अपने घर छुट्टी वाले दिन पहुंचता है। 30 अगस्त को वह अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने अपने पति से जब इस घटना के बारे में बताया तो पति के पांव तले की जमीन खिसक गई। महिला ने अपने पति को बताया कि एक दिन पहले वह अपने घर में बेटी के साथ सो रही थी। गांव का ही रहने वाला एक शख्स दीवार फांदकर घर में घुसा और उसकी बेटी को चाकू की नोक पर लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पत्नी की आपबीती सुनकर पति मुरादनगर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दूसरे समुदाय से होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है।

यह भी पढ़ें- मां बेटियों की चोटें दर्शा रहीं कहर की दास्तां, स्कूल नहीं जा रही खौफजदा छात्राएं, लगाए आरोप

एसपी देहात डॉ. ईराज राजा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर इरफान नाम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामला दूसरे समुदाय का होने के कारण उन गांव में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुस्लिम महिला की पीएम मोदी से अपील