पुलिस बुधवार को दो और आरोपितों को पकड़ने का दावा कर रही है, जबकि मुख्य आरोपित विनोद कुमार का शांतिभंग में ही चालान कर दिया था। उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह बाइक किनारे करने की बात कहने पर मां और उनकी तीन बेटियों को पड़ोसियों ने जमकर पीटा था। प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि बेटियों के भाई को बुलाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के भाई से तहरीर देने की बात कही है, उसी आधार पर मुकदमा दर्ज होगा। पहले दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।