बाराबंकी. बाराबंकी में एक भाजपा (BJP) नेता पर अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता से नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है। पीड़ित की मां ने न सिर्फ इसका विरोध किया बल्कि आज जब मौका मिला तो नेता की चप्पलों से बीच सड़क पिटाई भी कर डाली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस महिला बाइक पर सवाल नेता का गिरेबां पकड़ कर उससे पैसे देने की मांग कर रही है। नेता किसी तरह महिला से बचकर भागता नजर आ रहा है।