
Video: उत्तर प्रदेश पुलिस के इस इंस्पेक्टर की सुरक्षा में लगानी पड़ी फोर्स, जानिए क्यों
मुजफ्फरनगर। हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं की बर्बरता से पिटाई की है। सोमवार को पीड़ित परिवार के लोगों ने थाना प्रभारी गढ़मुक्तेश्वर रविंद्र राठी के मुजफ्फरनगर के भोपा स्थित घर पर धरना देने का ऐलान किया था। इंस्पेक्टर के घर धरना देने जा रही महिलाओं को पुलिस ने जौली में रोक दिया।
जौली चौकी पर किया प्रदर्शन
इसके विरोध में जौली चौकी पर ही भाकियू ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद उपजिलाधिकारी जानसठ विजय सिंह, सीओ भोपा राममोहन शर्मा के साथ ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। भोपा में इंस्पेक्टर के घर पर भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
वीडियो हुई थी वायरल
आरोप है कि हापुड़ के गढ़ थाने की पुलिस ने शुक्रवार रात को व्यापारी का मकान जबरन खाली कराने की कोशिश की। उनकी गुंडागर्दी की वीडियो भी वायरल हो गई थी। आरोप है कि इंस्पेक्टर और सिपाही ने घर में घुसकर महिलाओं को सरेआम पीटा। साथ ही उन पर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगा है। पुलिस पर घर में तोड़फोड़ के साथ ही ज्वैलरी लूटने का भी आरोप है। साथ ही तीन महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर थाने में पीटने का भी आरोप लगा है।
आश्वासन मिलने के बाद खत्म हुआ धरना
आरोपी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एडीजी मेरठ जोन ऑफिस पर धरना दिया था। भाकियू नेताओं का आरोप है कि शुक्रवार रात एक बजे गढ़ इंस्पेक्टर रविंद्र राठी सादे कपड़ों में चौकी इंचार्ज और यूपी 100 पुलिस के साथ पीड़ित के घर पहुंचे थे। शनिवार को तीन महिलाओं और नौ लोगों को जमानत पर छुड़ाया गया था। एसडीएम जानसठ विजय कुमार का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
14 May 2019 04:09 pm

बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
