
मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों में आतंक का पर्याय बने कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि अदालत के छुट्टी पर होने की वजह से उसकी पेशी नहीं हो सकी। एडवोकेट ने बताया कि संजीव महेश्वरी को गैंगस्टर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट की छुट्टी होने की वजह से उसकी पेशी नहीं हो सकी है।
इस मामले में पेशी में आया था जीवा
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति पर अधिक मुकदमे दर्ज होने की दशा में पुलिस उस पर गैंगस्टर की धाराओं मेंमुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करती है। उसी गैंगस्टर मुकदमे की सुनवाई के लिए जीवा को कोर्ट में लाया गया था। दरअसल उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव आदमपुर में जन्मे कुख्यात अपराधी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा पुत्र ओमप्रकाश महेश्वरी मुजफ्फरनगर से लेकर उत्तराखंड हरियाणा दिल्ली पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपना साम्राज्य स्थापित करने वाला कुख्यात अपराधी है। संजीव उर्फ जीवा अपराध की दुनिया में बड़ा नाम है। जो इस वक्त जनपद लखनऊ की जेल में बंद है। कुख्यात अपराधी संजीव उर्फ जीवा के खिलाफ प्रदेश भर के विभिन्न थानों में विभिन्न गंभीर धाराओं में लगभग 22 मुकदमे दर्ज हैं।
इन वारदातों को अंजाम दे चुका है आरोपी
संजीव जीवा का गैंग उत्तर-प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित उत्तराखण्ड राज्य में फिरौती, अपहरण, रंगदारी मांगने एवं हत्या करने वाला सक्रीय गैंग है। गौरतलब है कि संजीव जीवा गैंग को अभी 2 दिन पहले मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा सूचीबद्ध करते हुए कार्यवाई भी की थी। उसके बाद सोमवार को संजीव उर्फ जीवा को पेशी पर लाए जाने के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जिसमें कचहरी में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। साथ ही भारी पुलिस बल के साथ उसे कचहरी में लाया गया।
Updated on:
24 Sept 2019 03:25 pm
Published on:
24 Sept 2019 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
