
मुजफ्फरनगर. भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल में केमिकल गैस रिसाव के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे दर्जनों कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। देखते ही देखते फैक्ट्री में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद आनन-फानन में सभी कर्मचारियों को शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।
दरअसल, मामला थाना मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित गर्ग डुप्लेक्श पेपर मिल का है। जहां रविवार देर शाम फैक्ट्री में एक केमिकल टैंकर आया था। बताया जा रहा है केमिकल टैंकर को खाली करने के लिए जैसे कर्मचारियों उसका ढक्कन खोला तो टैंकर में बनी केमिकल की गैस अचानक गुब्बार के रूप में बाहर निकली। इस जहरीली गैस रिसाव के कारण उसके पास काम कर रहे दर्जनों कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े गए। देखते ही देखते मौके पर हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में हालत बिगड़ने पर कर्मचारियों को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और टैंकर का ढक्कन लगवाकर उसे मिल परिसर से अलग हटवाया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में केमिकल टैंकर का ढक्कन खुलने के बाद उसकी गंध से कर्मचारी बेहोश हो गए थे, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। उपचार के बाद सभी कर्मचारियों की हालत में सुधार है। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारियों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है।
Published on:
07 Oct 2019 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
