
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के चलते किये गए लॉकडाउन को लेकर किसानों और व्यापारियों की समस्याओं को जानने और कृषि उत्पादन मंडी स्थल का निरीक्षण करने के लिए क्षेत्रीय सांसद व पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य विकास मंत्री डॉ संजीव बालियान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को दूर करने के दिए दिशा निर्देश।
दरअसल, लॉकडाउन के चलते हर तबके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन व जिले के प्रतिनिधियों के द्वारा लोगों को हर तारीके से केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा से मुज़फ्फरनगर के सांसद डॉ संजीव बालियान द्वारा नई मंडी स्तिथ नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया गया और इस निरीक्षण के दौरान किसानों की हालत को जानने की कोशिश की।
इस निरीक्षण के दौरान किसानों ने सांसद डॉ संजीव बालियान को अपनी खेती से जुड़ी समस्याओं को अवगत कराया। वहीं किसानों की समस्याओं को बड़े ही ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी हाल में परेशान न किया जाए। जो किसान अपना गेंहू व गुड़ मंडी में लेकर आ रहे हैं, उनको रोका न जाए। इस निरीक्षण के दौरान सांसद डॉ संजीव बालियान ने बताया कि कोल्हू बराबर चल रहे हैं। जिससे गुड़ मंडी में बराबर आ रहा है। गुड़ लाते समय किसानों को कोई भी दिक्कत न हो, इसके लिए बात की गई है। साथ ही अब गेंहू की कटाई भी शुरू हो चुकी है। मंडी में गेहूं भी आ रहा है। तो ऐसे किसानों को न रोकने की बात भी कही गई है।
Published on:
11 Apr 2020 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
