दरअसल, दादरी मंडी के गेट पर 2 दिन से ताला लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें सोशल डिस्टेंस पर सवाल उठाए गया था। उसके बाद मंडी सचिव ने इस सब्जी मंडी को फिलहाल बंद कर दिया है। मंडी सचिव कैमरे पर तो नहीं बोले, लेकिन उनके मुताबिक मंडी में भीड़ बहुत अधिक है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। इस फैसले से मंडी समिति एवं सब्जी आढ़ती नाराज है। मंडी समिति के उपाध्यक्ष सलीम अल्वी कहते हैं कि यदि सोशल डिस्टेंसिंग लोग मेंटेन नहीं कर रहे हैं, तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बनानी चाहिए थी। मंडी बंद करना लोगों के लिए मुसीबत पैदा करने वाला है। ये कोई समस्या का हल नहीं है।