मेरठ. जली कोठी में पुलिस के ऊपर पथराव के बाद पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने पूरी स्थिति को संभाल लिया है। इस मामले में मस्जिद के इमाम समेत चार लोगों को जेल भेज दिया गया है। वहीं इन चारों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई भी की गई है। इलाके में शांति के लिए एसएसपी ने फोर्स के साथ घंटाघर से लेकर जली कोठी तक फ्लैग मार्च निकाला है।