दरअसल, मामला थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के जली कोठी का है। जहां पर गत शुक्रवार को तीन करोना पॉजिटिव जमाती मिले थे। उनको क्वारंटीन कर दिया गया था। डीएम अनिल ढीगरा ने बताया कि शनिवार को तीन और कोरोना पाजिटिव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गाड़ी में बैठाकर जैसे ही लेकर चलने को हुई तो उन पर पथराव शुरू हो गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पुलिस के साथ दरी वाली मस्जिद के पास वाली गली को क्वारंटीन करने पहुंची थी। स्वास्थ विभाग की टीम ने इसे हॉट स्पाट बनाया था। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे इलाके को सील करने गई थी। पुलिस के साथ प्रशासन की टीम भी मौजूद थे। एरिया को सील करने के लिए पुलिस बल्ली लगा रही थी तभी कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसे लेकर भगदड़ मच गई। एक पत्थर सिटी मजिस्ट्रेट सतेन्द्र सिंह और एसओ देहली गेट रविद्र सिंह के हाथ में लगा। जबकि पत्थर लगने से दरोगा मुकेश घायल हो गए।