कुछ ही देर बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस फायरिंग में 4 लोग आशु पुत्र अशोक मलिक, मन्नी पुत्र प्रदीप मलिक ओर लीलू, नितिन पुत्र स्वर्गीय बिरजपाल मलिक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक युवक नितिन की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। वहीं दो का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।